अनियंत्रित ट्रक नाले में फंसा।

जिला संवाददाता
बरहज/देवरिया । सोमवार को सुबह एक ट्रक अनियंत्रित हो कर नाले में फस गया संयोग अच्छा रहा कि किसी प्रकार कि जनहानि नहीं हुई लेकिन बच्चों को विद्यालय जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को नागपुर से एक ट्रक अगरबत्ती लोड कर बिहार के रक्सौल के तरफ जा रहा था सोमवार की सुबह अभी यह जयनगर प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर विद्यालय के पास बने नाले में फंस गया।
सुबह से घंटों मशक्कत के बाद केरान की सहायता से ट्रक को नाले से बाहर निकाल गया। बच्चों कों विद्यालय जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा दो बच्चे नाले में गिर गए प्रधान अध्यापक व अभिभावकों ने बच्चों को नाले से बाहर निकाला। ट्रक चालक संदीप ने बताया कि झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया जिससे नाले में फस जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।



