Azamgarh news:आगामी त्योहारों को देखते हुए फरिहा पुलिस चौकी पर की गई पीस कमेटी की बैठक
Azamgarh News: In view of the upcoming festivals, a Peace Committee meeting was held at the Fariha Police Outpost.

अबुल कैश की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़ ।निजामाबाद थाना अन्तर्गत फरिहा पुलिस चौकी परिसर में आगामी पर्व बकरीद को शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण एवं अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा ने की, जिसमें फरिहा पुलिस चौकी क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य अतिथि निजामाबाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। थानाध्यक्ष ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग त्योहार को मिलजुल कर मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शांतिपूर्ण रूप से पालन करें।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कुर्बानी केवल पूर्व निर्धारित एवं परंपरागत स्थानों पर ही की जाएगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा कुर्बानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष ने स्वच्छता एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया कि जहां कुर्बानी का अपशिष्ट मलबा हो, वहां कम से कम 8 फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें अपशिष्ट के साथ नमक को डालकर मिट्टी से पूरी तरह ढक दिया जाए, ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गंदगी या संक्रमण न फैले। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी नाले या सार्वजनिक स्थान पर रक्त का प्रवाह नहीं होना चाहिए।बैठक में नमाज को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से कहा गया कि बकरीद की नमाज किसी सड़क, चौराहे अथवा सार्वजनिक मार्ग पर न अदा की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था एवं आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Azamgarh news :जानलेवा हमले के मामले में 01 वांछित अभियुक्त सहित 04 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार
बैठक का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रहा, जहां सभी ग्राम प्रधानों, वरिष्ठ जनों और समाजसेवियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए बकरीद का त्योहार प्रेमपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।
Azamgarh news :चोरी करने वाले गिरोह के 04 सदस्य गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार
इस अवसर पर फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा, उपनिरीक्षक लच्छीराम राजभर, दीवान नरेन्द्र नारायण यादव, कांस्टेबल संजीव कुमार,अभिषेक सिंह,फरिहा ग्राम प्रधान अबूबकर खान , बालगोविंद यादव बघौरा ईनामपुर, सत्येन्द्र चौहान ,भाजपा मीडिया प्रभारी अबुल कैश फैजी, विनोद कुमार प्रधान सुराई, कयामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहां मुनीश, शाकिब खान,रुम्मू खान, दानिश प्रधान खुदादादपुर सहित क्षेत्र के समस्त सम्मानित ग्राम प्रधान, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं थाना क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



