Deoria news: प्रभु श्री राम के जनकपुर आगमन की कथा सुन श्रोता हुए मंत्र मुग्ध

प्रभु राम के जनकपुर आगमन की कथा सुन श्रोता हुए मंत्र मुग्ध।
देवरिया।
सोनूघाट : क्षेत्र के गड़ेर में चल रहे श्रीराम कथा के छठवा दिन कथा वाचाक किरन किशोरी ने अहिल्या उद्धार और प्रभू राम के जनकपुर आगमन की कथा का भाव पूर्ण चित्रण किया कथा के पूर्व मुख्य यजमान के द्वारा व्यास गद्दी की पूजा-अर्चना की गई कथा वाचक ने देवी अहिल्या के चरित्र का बड़े ही मार्मिक चित्रण किया उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम पत्थर रूपी अहिल्या को गौतम ऋषि के श्राप से मुक्त कर अपने चरणों से अहिल्या का उद्धार किया इसके बाद भी अहिल्या ने प्रभू से यही वर माँगा कि उन्हें गौतम ऋषि जैसा ही पति मिले अहिल्या ने आर्दश नारी का चरित्र प्रस्तुत किया अहिल्या उद्धार की कथा सुन श्रोता भाव विभोर हो गए कथा वाचक ने श्रीराम समेत उनके चारों भाइयों को वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने का भी प्रसंग सुनाया आगे कहा कि प्रभू श्रीराम ने शिक्षा ग्रहण करते समय भी मर्यादित आचरण किया था वह शिक्षा पाकर अयोध्या लौटे तो मुनि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को बुला ले गए मुनि वन में राक्षसों के उत्पात और धार्मिक क्रिया कलापो में विघ्न से परेशान थे उन्होंने राम लक्ष्मण के जनकपुर जाने की कथा के प्रसंग भी सुनाए कहा कि जनकपुर पहुँचने से पहले विश्वामित्र ने श्रीराम को बगिया में ठहराया साथ ही राम लक्ष्मण को जनकपुर के बारे में अवगत कराया कथा में धनुष यज्ञ व सीता विवाह से विदाई तक की कथा सुनाई । सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही कथा के अंत में व्यास पीठ की आरती की गई और सामाजिक कार्यकर्ताओं , द्वारा प्रसाद वितरित किया गया दौरान ग्राम प्रधान विन्दू रामसुंदर शाही मदन शाही रामशुभग गुप्ता अफरोज आलम राजकुमार गुप्ता विशाल गुप्ता मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button