Deoria news:भागवत कथा से पुष्ट होता है ज्ञान और वैराग्य डॉ मनमोहन मिश्रा
भागवत कथा से पुष्ट होता हैं ज्ञान एवं वैराग्य , डॉ मनमोहन मिश्र
देवरिया।
बरहज ग्राम अमेठी रजला तिवारी देवरिया में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ में, डॉ मनमोहन मिश्र ने कहा कि श्रीमद्भागवत महात्म्य में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य को महत्त्वपूर्ण बताया गया है। भक्ति, वैराग्य और ज्ञान से युक्त होने पर ही कर्म निष्काम होता है। भागवत कथा के श्रवण से ज्ञान और वैराग्य को बल मिलता है, जिससे भक्ति आनंदित होती है। ज्ञान और वैराग्य भक्ति के पुत्र कहे गए हैं, जो उसके बिना अधूरे हैं।यह कथा कर्मों के महत्व और श्रीमद्भागवत कथा की महिमा को दर्शाती है।
गोकर्ण और धुंधकारी दो भाई थे। गोकर्ण धर्मात्मा, विद्वान और ज्ञानी थे, जबकि धुंधकारी दुष्ट, पापी और व्यभिचारी निकला। अपने पापों के कारण धुंधकारी की मृत्यु प्रेत योनि में हुई और वह भटकने लगा।
गोकर्ण ने अपने भाई की प्रेत योनि से मुक्ति के लिए सूर्य देव के निर्देशानुसार सात दिन की श्रीमद्भागवत कथा का सप्ताह आयोजित किया। धुंधकारी का प्रेत बाँस के सात गाँठों वाले एक छेद में बैठकर कथा सुनता रहा। कथा के प्रभाव से, एक-एक दिन बीतने पर बाँस की एक-एक गाँठ फटती गई और सातवें दिन कथा समाप्त होने पर धुंधकारी प्रेत योनि से मुक्त होकर दिव्य रूप प्राप्त कर मोक्ष को चला गया।
इस कथा का सार यह है कि व्यक्ति को अपने कर्मों का फल मिलता है, लेकिन भागवत कथा का श्रवण (सुनना) और चिंतन सबसे बड़े पापी को भी मुक्ति दिला सकता है। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान सर्व देव तिवारी पत्नी विमला तिवारी ने भागवत का पूजन कर आशीर्वाद लिया कार्यक्रम में रामनाथ तिवारी ,शेषनाथ तिवारी ,विश्राम तिवारी, नंदकिशोर तिवारी ,राजेश तिवारी ,कृष्ण तिवारी ,पवन कुमार ,मनोज तिवारी ,गिरीश तिवारी, संदीप कुमार, गोलू, रोशन ,उज्जवल तिवारी, हर्ष तिवारी ,ओम तिवारी ,मोहित तिवारी एवं समस्त श्रद्धालु ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



