देवरिया डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की की मांग।

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

देवरिया के अधिवक्ताओं द्वारा डीएम के ऊपर लगाया गया आरोपो की उच्च स्तरीय जांच की मांग आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने की है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सिंहासन गिरी द्वारा अखंड प्रताप सिंह पर नगर विकास विभाग के कार्य की स्वीकृति, एससी एसटी की जमीन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने, बंदूक लाइसेंस देने, गो बध अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट में बंद गाड़ियों को छोड़ने आदि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी तरह से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह ने अखंड प्रताप सिंह पर मंत्री के इशारे पर अनुचित तरीके से बचाने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को भेजे गए शिकायती पत्र में ऊपर दिए गए सभी कार्यों का उल्लेख किया है।

Related Articles

Back to top button